फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Delhi latest updates 2909 new cases 58 death total tally reaches to 62655

Coronavirus in Delhi : 2909 नए मामले आए सामने, 58 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 62655 हुई

Mon, 22 Jun 2020 09:53 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 22 Jun 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Delhi latest updates 2909 new cases 58 death total tally reaches to 62655
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 2909 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 58 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62655 हो गई है। राजधानी में सोमवार को 3589 लोगों को डिस्चार्ज किया गया हैं। अब तक दिल्ली में 36602 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक 2233 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 23820 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन


.
विज्ञापन


मंडोली जेल में 17 कैदी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली डायरेक्टर जनरल (जेल) ने सोमवार को जानकारी दी है कि मंडोली जेल में बैरक साझा करने वाले 29 कैदियों में से एक की 15 जून को कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। जिसके बाद बैरेक साझा करने वाले बाकि कैदियों की कोरोना जांच कराई गई थी। इसमें 17 कैदियों की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। जबकि अन्य 12 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन की तबीयत में सुधार
दिल्ली के स्वास्थ विभाग ने सोमवार को जानकारी दी कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनका ऑक्सीजन स्पोर्ट भी हटा लिया गया है। सत्येंद्र जैन 17 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

केजरीवाल ने दी होम आइसोलेशन की जानकारी 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजधानी में चल रही रैपिड टेस्टिंग, होम आइसोलेशन आदि के बारे में जानकारी दी। उनका कहना है कि दिल्ली में अब हर दिन 18000 टेस्टिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जितने लोग ठीक हुए हैं उतने ही बीमार हुए हैं।


केजरीवाल ने बताया केंद्र सरकार की मदद से रेपिड टेस्ट भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा, मुझको लगता है आपको टेस्ट कराने में दिक्कत नहीं आएगी। होम आइसोलेशन पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों का इलाज घर पर चल रहा है, उनको टीम फोन कर जानकारी लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed