{"_id":"5efa167383fdcb419d4aa8db","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-2084-new-cases-57-death-total-tally-crosses-85-thousand-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 2084 नए मामले, 57 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 85 हजार के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 2084 नए मामले, 57 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 85 हजार के पार
Mon, 29 Jun 2020 09:57 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 2084 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 57 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85161 हो गई है। राजधानी में सोमवार को 3628 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 56235 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक 2680 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 26246 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
Delhi reports 2084 new #COVID19 positive cases and 57 deaths today. Total number of cases stands at 85161 including 26246 active cases, 56235 recovered/discharged/migrated cases and 2680 deaths: Delhi Government pic.twitter.com/RzvtWnsm5t
— ANI (@ANI) June 29, 2020विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने लिया डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग रोकने का फैसला
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सभी इलाकों में कोरोना वायरस की डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग को रोकने का फैसला किया है ताकि इसे प्राथमिकता से कंटेनमेंट जोन में किया जा सके। दिल्ली सरकार ने केंद्र के निर्देशों पर 6 जुलाई तक 35 लाख से अधिक घरों की डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग प्राथमिकता के आधार पहले कंटेनमेंट जोन में की जाएगी। यह प्रक्रिया 6 जुलाई तक पूरी की जाएगी, पहले इसे 30 जून तक पूरा किया जाना था। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 435 हो जाने की वजह से स्क्रीनिंग की अवधि को आगे बढ़ाया गया है। इसके बाद पूरी दिल्ली में डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग की जाएगी।