{"_id":"5f4bb69b6995c1126e26d6ff","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-2024-new-cases-22-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 2024 नए मामले आए सामने, 22 लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 2024 नए मामले आए सामने, 22 लोगों की मौत
Sun, 30 Aug 2020 07:54 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 30 Aug 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेंं कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 2024 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 22 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,73,390 हो गई है। राजधानी में रविवार को 1249 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 1,54,171 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4426 मौते हो चुकी हैं। राजधानी में अभी कुल 14793 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
22 deaths and 2,024 fresh #COVID19 positive cases reported in #Delhi today, taking the total number of positive cases to 1,73,390 including 1,54,171 recovered/ discharged/migrated, 14,793 active cases and 4426 deaths: Government of Delhi pic.twitter.com/nAaIc6p5Ik
— ANI (@ANI) August 30, 2020विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को राजधानी में 6881 आरटी-पीसीआर जांच और 13556 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 15,69,096 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल 820 कंटेनमेंट जोन हैं। जबकि 7527 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन