फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 1693 new cases 17 death 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1693 नए मामले आए सामने, 17 लोगों की मौत 

Wed, 26 Aug 2020 08:25 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 26 Aug 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 1693 new cases 17 death 
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 1693 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 17 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,65,764 हुई है। राजधानी में बुधवार को 1154 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,48,897 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4347 मरीजों की मौत हो गई है। राजधानी में अभी कुल 12,520 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को राजधानी में 5912 आरटी-पीसीआर जांच और 13904 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 14, 82,661 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल 716 कंटेनमेंट जोन हैं। जबकि 6208 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।


दिल्ली में कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई दिक्कतें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते कुछ दिनों से दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर आपात बैठक बुलाई, जिसके खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बैठक के विषय में जानकारी दी। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत दिल्ली के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहे। बढ़ते कोरोना के मामलों के अलावा दिल्ली सरकार ने एक और समस्या के बारे में बताया कि राजधानी में लोग ठीक होने के बाद दोबारा सांस लेने में तकलीफ समेत कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने माना कि 17 अगस्त के बाद से दिल्ली में केस बढ़े हैं, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि दिल्ली में कोरोना की इंटेंसिटी भी बढ़ रही है। उन्होंने बढ़ रहे केस पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इसे ज्यादा बढ़ने नहीं दिया जाएगा। सीएम ने शाम को आने वाली कोरोना की रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 693 केस सामने आए हैं, इसलिए देखा जा सकता है कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed