{"_id":"5fdcbcea6825be1e684fde79","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-1418-new-cases-37-death-2160-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 1418 नए मामले आए सामने, 2160 मरीज स्वस्थ घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 1418 नए मामले आए सामने, 2160 मरीज स्वस्थ घोषित
Fri, 18 Dec 2020 08:00 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 18 Dec 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1418 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 37 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ राजधानी में 2160 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 1.60 प्रतिशत रहा। वहीं पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 2.58 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Delhi reports 1,418 new #COVID19 cases, 2,160 recoveries and 37 deaths in the last 24 hours.
विज्ञापन
Total cases: 6,14,775
Total recoveries: 5,93,137
Death toll: 10,219
Active cases: 11,419 pic.twitter.com/qqsQIlaRpK— ANI (@ANI) December 18, 2020
विज्ञापन
दिल्ली में शुक्रवार को 88400 कोरोना जांच की गई। इसमें 48180 आरटी-पीसीआर जांच और 40220 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 76,29,748 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 6,14,775 कोरोना संक्रमितों की पु्ष्टि हुई है। इसमें से 5,93,137 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से अब तक कुल 10219 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 11419 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 6605 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.06 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत दर्ज किया गया है।