दिल्ली में कोरोना वायरस के 1363 नए मामले आए सामने, 2391 मरीज हुए स्वस्थ
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1363 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 35 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ 2391 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 1.51 प्रतिशत रहा है। वहीं पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 2.45 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
Delhi reports 1,363 new #COVID19 cases, 2,391 recoveries and 35 deaths in the last 24 hours.
विज्ञापन
Total cases: 6,13,357
Total recoveries: 5,90,977
Death toll: 10,182
Active cases: 12,198 pic.twitter.com/6wwi4Y1zSa
— ANI (@ANI) December 17, 2020
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस की 90354 जांच की गई। इसमें 49102 आरटी-पीसीआर जांच और 41252 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 75,41,348 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कुल 6,13,357 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,90,977 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 10182 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी पॉजिविटी रेट 8.13 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत दर्ज किया गया है। राजधानी में अभी 12198 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 7168 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 6376 कंटेनमेंट जोन हैं।