दिल्ली में कोरोना के 1358 नए मामले आए सामने, 18 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1358 नए मामले सामने आए जबकि 18 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,74,748 पहुंच गई है। राजधानी में सोमवार को 1507 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। दिल्ली में अब तक कुल 1,55,678 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4444 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में अभी कुल 14626 सक्रिय मामले हैं।
Delhi reports 1358 new #COVID19 positive cases,1507 recoveries and 18 deaths. Total number of cases now at 174748 including 14626 active cases, 155678 recovered/discharged/migrated cases and 4444 deaths. pic.twitter.com/8j3v7EcP4x
— ANI (@ANI) August 31, 2020विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि दिल्ली में अब तक 5675 आरटी-पीसीआर जांच और 8714 रैपिड एंटीजन जांच की गई है। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 15,83,485 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कंटेनमेंट जोन की कुल सख्या 833 हो गई है। अभी 7876 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
केंद्र से हमें कोई सहायता नहीं चाहिए, बस वो हमें ज्यादा टेस्ट से न रोकें: सत्येंद्र जैन
दिल्ली में दोबारा कोरोना के बढ़ते मामलों पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि वह हमें केंद्र सरकार के किसी खास सपोर्ट की जरूरत नहीं है। केंद्र हमें बस ज्यादा टेस्ट करने से न रोके, बस यही काफी है।
सत्येंद्र जैन ने सोमवार को यह बातें उस वक्त कहीं जब पत्रकारों ने उनसे दिल्ली में दोबारा संक्रमण बढ़ने के बारे में सवाल किया। सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि हम केंद्र से टेस्टिंग किट लेने के बजाय बाजार से खरीद रहे हैं। जैसा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हम भी आशा करते हैं कि कोरोना वायरस का खात्मा दीपावली तक हो जाए।
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार के पास 10-15 दिनों के लिए जांच किट का पर्याप्त स्टॉक है। मगर रोजाना 40 हजार जांच के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ज्यादा किट की खरीदारी की जा रही है।
जैन के बताया कि दिल्ली में अब 85 दिनों में मामले दोगुने हो रहे हैं। जो कि पहले काफी कम समय में दोगुने हो रहे थे। इस वजह से स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ज्यादा से ज्यादा जांच कर रही है ताकि कोई भी कोरोना संक्रमण का मामला ना छूटे।
जैन ने बताया कि केजरीवाल द्वारा 40 हजार जांच रोजाना कराने के लक्ष्य तक पहुंचने लिए हमारी टीम पूरी तरह तैयार है। हम इसके लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही परिणाम दिखने लगेंगे।