{"_id":"5f43ced9bcec58781e74706e","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-1061-new-cases-13-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस के 1061 नए मामले आए सामने, 13 लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस के 1061 नए मामले आए सामने, 13 लोगों की मौत
Mon, 24 Aug 2020 07:59 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 24 Aug 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1061 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,62,527 हो गई है।
विज्ञापन
Delhi reports 1,061 new #COVID19 cases, 1,200
विज्ञापन
discharges/recoveries/migrated and 13 deaths today.
Total number of cases now at 1,62,527 including 1,46,588 recovered cases, 11,626 active cases & 4,313 deaths: Delhi Government pic.twitter.com/UEkd5dZoufविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 24, 2020
राजधानी में सोमवार को 1200 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,46,588 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 4313 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 11626 सक्रिय मामले हैं।
जांच कम होने पर भी इस सप्ताह बढ़े संक्रमित
राजधानी में कम जांच होने पर भी कोरोना संक्रमण के मामले पहले से बढ़े हैं। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार कम टेस्ट किए गए हैं। यही वजह है कि जांच कम होने पर भी मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है। बीते सप्ताह में प्रतिदिन औसतन 1300 संक्रमित मिल रहे थे, जिनकी संख्या अब 1400 से ज्यादा हो गई है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 16 से 22 अगस्त तक 120,862 लोगों के सैंपल लिए गए और संक्रमण के 8126 मामले आए। 9 से 15 अगस्त तक 123,315 सैंपल लिए गए थे। तब 7,801 केस आए थे। लिहाजा, इस सप्ताह करीब ढाई हजार टेस्ट कम किए गए। जांच कम होने पर भी 325 मामले ज्यादा आए हैं। इससे संक्रमण दर पांच से बढ़कर सात फीसदी हो गई है। 17 अगस्त के बाद से राजधानी में संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
70 फीसदी से अधिक एंटीजन जांच
राजधानी में एंटीजन जांच का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस सप्ताह हुई 1,20,862 में से सिर्फ 36 हजार ही आरटी-पीसीआर जांच हुई हैं। यानी, कुल टेस्ट में से करीब 70 फीसदी एंटीजन प्रणाली से किए गए। सरकार लगातार इस जांच प्रणाली को बढ़ा रही है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि अब लोग आरटी-पीसीआर जांच को प्राथमिकता नहीं दे रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि एंटीजन के मुकाबले आरटी-पीसीआर जांच ज्यादा बेहतर परिणाम देती है।