दिल्ली: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 1024 नए मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक दिन में पहली बार एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। राजधानी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1024 नए मामले आए हैं। ये इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16821 हो गई है। राजधानी में अबतक 7485 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जबकि 8470 एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अबतक 316 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 231 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है।
Delhi records highest single day spike in #COVID19 positive cases with 1024 cases, taking the total number of cases to 16,281: Directorate General of Health Services, Delhi pic.twitter.com/xg4rxVphgK
— ANI (@ANI) May 28, 2020विज्ञापन
अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी में मृतकों की संख्या 316 हो गई है। इससे पहले बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक 792 मामले सामने आए थे। ऐसा पहली बार है कि दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में कहा कि कोविड-19 से मृतकों की संख्या बढ़कर 316 हो गई है और मामलों की संख्या 16,281 हो गई है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 15,257 थी जिनमें 303 लोगों की मौत के मामले भी शामिल थे।