दिल्ली में कोरोना के 2948 नए मामले, 66 की मौत, संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2948 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 66 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80188 हो गई है। शनिवार को 2210 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक दिल्ली में 49301 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अबतक 2558 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 28329 सक्रिय मामले हैं।
Delhi reports 2948 new #COVID19 cases and 66 deaths today. Total number of cases stands at 80188 including 28329 active cases, 49301 recovered/discharged/migrated cases and 2558 deaths. pic.twitter.com/cIbVBpMbFL
— ANI (@ANI) June 27, 2020विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर का दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को छतरपुर में राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर का दौरा किया।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शाह ने अपनी यात्रा के दौरान केंद्र में चल रही तैयारियों की जायजा लिया। छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बनाए गए इस केंद्र में दो हिस्से होंगे। एक हिस्से में ऐसे मरीजों का इलाज किया जाएगा जिनमें लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं जबकि दूसरे हिस्से में कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्र होगा।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को केन्द्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह एक नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य करेगी। दिल्ली में अब तक लगभग 80 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 2,500 लोगों की मौत हो चुकी है।