फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi 2520 new cases 59 death total tally crosses 94 thousand mark 

दिल्ली में कोरोना के 2520 नए मामले, 59 की मौत, कुल संक्रमित 94 हजार के पार 

Fri, 03 Jul 2020 09:59 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 03 Jul 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi 2520 new cases 59 death total tally crosses 94 thousand mark 
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2520 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 59 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को राजधानी में 2617 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94645 हो गई है। अब तक 65624 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक 2923 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी 26148 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी कि शुक्रवार को 10577 आरटी-पीसीआर और 13588 रैपिड एंटीजन जांच की गई। दिल्ली में अब तक 5,96,695 कोरोना जांच की गई हैं। 

सीएम केजरीवाल ने डॉक्टर असीम के परिवार को दी एक करोड़ की सम्मान राशि

कोरोना वायरस से लोकनायक अस्पताल के जिस डॉक्टर असीम गुप्ता की मौत हुई थी आज दिल्ली के सीएम उनके परिवार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने डॉ. असीम के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि आज डॉ. असीम के परिवार से मिला, जिनकी मौत कोरोना के कारण हो गई थी। हम 'जनता के डॉक्टर' को किसी तरह वापस तो नहीं ला सकते, लेकिन यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके परिवारों के लिए कुछ करें जिन्होंने हमारे लिए अपनी जान दे दी। आज हमने उनके परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि भी दी।


डॉ. असीम गुप्ता एलएनजेपी अस्पताल में एनेस्थेलॉजिस्ट थे। उनकी ड्यूटी आईसीयू में थी। पिछले कुछ महीनों से करोना के मरीजों का इलाज करने की उनकी ड्यूटी चल रही थी। उन्हें भी कोरोना हो गया और उनकी मृत्यु हो गई। अरविंद केजरीवाल शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टर गुप्ता के दिलशाद गार्डन स्थित आवास पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed