फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus has adverse effects on ram leela Ravan idol to get shortened

कोरोना ने घटा दिया रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का कद, अब बनेंगे इतने ऊंचे पुतले

Tue, 06 Oct 2020 01:11 AM IST
प्राची प्रियम नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 06 Oct 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus has adverse effects on ram leela Ravan idol to get shortened
भूमि पूजन करते आचार्य - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के कारण इस बार रामलीला का मंचन नहीं होगा, लेकिन दशहरा के दिन रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। हालांकि, कोरोना ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का कद घटा दिया है। इस साल तीनों के पुतले 10 से 20 फीट के होंगे। 

विज्ञापन


दहन के समय सीमित लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। यूट्यूब, फेसबुक पर ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में रामलीला का मंचन नहीं होगा। सभी रामलीला कमेटी ने पहले ही मंचन नहीं करने का फैसला ले लिया था, लेकिन सभी ने असत्य पर सत्य की जीत की खुशी मनाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


दशहरा के दिन सभी जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। सेक्टर पाई-वन की श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि इस बार तीनों के पुतले ज्यादा बड़े नहीं होंगे। सभी की ऊंचाई 10 से 15 फीट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला दहन के समय केवल सीमित लोगों को रामलीला मैदान में प्रवेश दिया जाएगा। उस समय सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। वहीं, सेक्टर साइट-4 की श्री रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना का कहना है कि हर साल रावण का पुतला 60 फीट, कुंभकरण का 55 फीट और मेघनाथ का 50 फीट का पुतला होता था। 

लेकिन इस बार 10 से 15 फीट का पुतला बनवाया जाएगा। पुतला दहन की अनुमति प्रशासन से ली जाएगी। ग्रेनो वेस्ट की श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी प्रशांत मिश्रा का कहना है कि दशहरा पर रावण के पुतले का दहन करने पर विचार चल रहा है। हालांकि, इस बार पुतले की ऊंचाई 15 से 20 फीट तक रहेगी।

मैदान में स्क्रीन पर चलेगी रामलीला
ग्रेटर नोएडा में सेक्टर चाई-वन और साइट-4 स्थित मैदान पर डिजिटल रामलीला का मंचन होगा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी ने बताया कि बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। उस पर प्रोजेक्टर के माध्यम से रामलीला मंचन की पुरानी रिकॉर्डिंग चलाई जाएगी। 

सरकार ने 200 लोगों की अनुमति दी है। उसी के हिसाब से कुर्सी रखी जाएंगी। मेला और खाने के स्टॉल नहीं लगेंगे। श्री रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना का कहना है कि प्रशासन से अनुमति लेकर बड़ी स्क्रीन लगवाई जाएगी। उस पर रिकॉर्डिंग चलाई जाएगी। ग्रेनो वेस्ट में भी स्क्रीन पर रामलीला दिखाई जाएगी।

भूमि पूजन के साथ डिजिटल रामलीला का शुभारंभ
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने रविवार को सेक्टर पाई-वन स्थित रामलीला मैदान पर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के साथ 17 से 25 अक्तूबर के बीच डिजिटल रामलीला मंचन का शुभारंभ किया है। भूमि पूजन के दौरान सामाजिक दूरी के साथ मंत्रोच्चार किया गया। 

कोरोना से बचाव के लिए दीं आहुतियां
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के राधा-कृष्ण पार्क में रविवार को श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक लोग शामिल रहे। सामाजिक दूरी के साथ हवन, आरती और पूजा की। सभी ने कोरोना और अन्य रोगों से मुक्ति के लिए आहुतियां डालीं। यहां रोज रामलीला मंचन की जगह संगीतमय रामकथा होगी। ऋषिकेश धाम की प्रसिद्ध साध्वी निर्जला रामकथा का वाचन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed