फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus five new cases in gurugram after one week including one jamaati

गुरुग्राम में एक सप्ताह बाद कोरोना ने फिर से दी दस्तक, 5 लोगों में वायरस की पुष्टि

Fri, 03 Apr 2020 01:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Apr 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus five new cases in gurugram after one week including one jamaati
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

एक सप्ताह के बाद जिले में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में जिले के 5 नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें एक जमाती भी शामिल है। इसी के साथ जिले में कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या फिर से 6 तक पहुंच गई है। हालांकि शुरुआत से संक्रमितों की संख्या की गणना करें तो यह 16 है लेकिन 9 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर जेएस पुनिया के मुताबिक बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने करीब 30 मरीजों से सैंपल लिए थे। इनकी गुरुवार को रिपोर्ट आई, जिसमें 2 महिलाओं व तीन पुरुषों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


कोरोना पीड़ितों में एक जमाती भी शामिल है जो दयानंद कॉलोनी का निवासी है। इसके अलावा कोरोना पीड़ितों में सनसिटी निवासी पिता व पुत्र भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पुत्र मुंबई में काम करता है, जो हाल ही में वहां से लौटा है। वही झाड़सा निवासी 23 वर्षीय युवती, सेक्टर-46 निवासी एक महिला में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को किया गया आइसोलेट :
सभी मरीजों को गुरुवार तक सेक्टर-9 में बने  क्वॉरंटीन सेंटर में रखा गया था, लेकिन जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद 2 मरीजों को मेदांता मेडिसिटी अस्पताल व तीन मरीजों को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले जिले से 10 कोरोना वायरस के मरीज सामने आ चुके हैं जिसमें से उपचार के बाद 9 मरीज स्वस्थ हो चुके थे। अब 5 नए मरीजों के सामने आने के बाद कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed