{"_id":"5e95a8a78ebc3e7117047fe6","slug":"coronavirus-faridabad-one-more-women-found-positive-toll-reach-to-33-in-city-woman-infected-from-jamat-returnee-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः एक और महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, कुल 33 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः एक और महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, कुल 33 हुई संक्रमितों की संख्या
Tue, 14 Apr 2020 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 14 Apr 2020 05:42 PM IST
सार
- बड़खल क्षेत्र की महिला का बेटा हुआ था जमात में शामिल
- कुल 33 हुई संक्रमितों की संख्या, बड़खल की निगरानी बढ़ी
विज्ञापन
मास्क पहने स्वास्थ्य कर्मचारी
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले में मंगलवार को एक बार फिर बढ़ गए। स्वास्थ्य विभाग ने बड़खल निवासी एक 72 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि की है। महिला का बेटा पिछले दिनों यूपी के एटा जिले में आयोजित जमात में शामिल हुआ था। बीते दिनों वह संक्रमित पाया गया। इसके बाद अब 72 वर्षीय उसकी मां में भी संक्रमण मिला है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33 हो गई। इनमें से करीब 20 लोग अलग-अलग जगहों पर आयोजित जमात में शामिल होने के कारण संक्रमित पाए गए थे। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि आठ मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
विज्ञापन
अन्य 25 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। कुल 1265 लोगों को क्वारंटीन किया गया हे, जिसमें से 497 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने के कारण संदिग्ध हुए हैं। अब तक कुल 774 सैंपल लिए गए हैं। 640 की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है, 101 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
बड़खल क्षेत्र में मिले हैं सबसे अधिक संक्रमित
कोविड-19 के मामले में बड़खल क्षेत्र हॉट स्पॉट बन गया है। प्रशासन ने क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है तो स्वास्थ्य विभाग 30 हजार लोगों की जांच हर सप्ताह करने का प्लान तैयार कर चुका है। 33 में से 11 मामले अकेले बड़खल क्षेत्र से संबंधित हैं। इनमें से नौ लोग जमात में शामिल हुए थे, दो उन्हीं के परिवार के सदस्य हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि बड़खल में करीब 28 हजार लोग रहते हैं। सप्ताह में एक बार इस क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इस दौरान खासी, जुकाम व बुखार से पीड़ितों की सीधे कोरोना जांच की जाएगी।