फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus Delhi police files fir against 2 people from jamaat admit in narela quarantine centre accuse of passing stool in front of room

दिल्लीः नरेला क्वारंटीन में भर्ती दो जमातियों पर प्राथमिकी दर्ज, वार्ड के सामने शौच करने का है आरोप

Tue, 07 Apr 2020 11:09 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 Apr 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Delhi police files fir against 2 people from jamaat admit in narela quarantine centre accuse of passing stool in front of room
निजामुद्दीन मरकज का एक दृश्य (फाइल फोटो) - फोटो : जी पाल

दिल्ली पुलिस ने नरेला क्वारंटीन केंद्र में उपद्रव करने वाले दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। यह दोनों व्यक्ति निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शिरकत कर चुके हैं और प्रशासन ने इन्हें मरकज से निकालकर यहां भर्ती कराया था।

विज्ञापन


सफाई कर्मचारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इन्होंने 31 मार्च के दिन अपने कमरे के बाहर ही शौच कर दिया था। एफआईआर में ये भी लिखा है कि ये दोनों आरोपी स्वास्थ्य विभाग और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन भी नहीं कर रहे हैं और लोगों की जान को खतरे में डालते हुए कोरोना से लड़ने की पूरी मुहिम को खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

 

बागपत से एक कोरोना पॉजिटिव फरार

इससे पहले आज उत्तर प्रदेश के बागपत से एक चिंताजनक खबर सामने आई। यहां कोविड अस्पताल खेकड़ा से कोरोना पॉजिटिव एक जमाती सोमवार रात चादर की रस्सी बनाकर खिड़की के रास्ते से भाग गया। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से बागपत 19 मार्च को जमाती आए थे। इसमें 28 जमाती नेपाल के थे, इन्हें श्री कृष्णा कॉलेज बालैनी में क्वारंटीन किया गया था। जांच में 58 साल का नेपाली कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल खेकड़ा में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed