फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus death in guruugram no relative came for four days deny to take body administration perform last rites

गुरुग्रामः कोरोना संक्रमण से महिला की मौत, चार दिनों तक परिजन नहीं लेने आए शव, मजबूरन प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार

Fri, 24 Apr 2020 10:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Apr 2020 10:11 AM IST
सार

- 4 दिन बाद गुरुग्राम जिला प्रशासन ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
Coronavirus death in guruugram no relative came for four days deny to take body administration perform last rites
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

गुरुग्राम में कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि मरीज के परिजन 4 दिन बाद भी शव लेने नहीं पहुंचे जिसके बाद जिला प्रशासन ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कैंसर पीड़ित महिला कोरोना से भी ग्रस्त थी, जिसकी 4 दिन पहले ही मौत हो गई थी। अस्पताल ने महिला की मौत की सूचना परिजनों को दी लेकिन वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


4 दिन तक परिजनों का इंतजार करने के बाद निजी अस्पताल प्रबंधन ने मृतक महिला का शव जिला प्रशासन को सौंप दिया। प्रशासन ने गुरुवार को महिला का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कानपुर के बर्रा की मूल निवासी कोरोना से पीड़ित महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में 24 मार्च को भर्ती किया गया था।

34 वर्षीय महिला की हालत शुरू से ही नाजुक बनी हुई थी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक महिला फेफड़े के संक्रमण से ग्रस्त थी, जहां 19 अप्रैल को महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल परिजनों को सूचना दी लेकिन परिजन आने में आनाकानी करते रहे।


महिला की मौत के 4 दिन बाद भी जब परिजन नहीं पहुंचे तो गुरुवार को अस्पताल प्रबंधन ने महिला का शव जिला प्रशासन को सौंप दिया। इसके बाद गुरुग्राम तहसीलदार ने मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed