फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus change pattern of study it has many negative and positive

कोरोना संक्रमण ने बदला पढ़ाई का तरीका, इसके हैं कई फायदे और कुछ नुकसान भी

Fri, 04 Sep 2020 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Sep 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus change pattern of study it has many negative and positive
online class - फोटो : पीटीआई

कोरोना काल में स्कूल व कॉलेजों की पढ़ाई का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। कक्षाओं में होने वाली की जगह अब गूगल मीट, गूगल क्लासरुम, टीम व जूम पर होने वाली वर्चुअल कक्षाओं ने ले ली है। शिक्षा में तकनीक के इस असर के कारण अब ना केवल कक्षाएं स्मार्ट हो गयी हैं, बल्कि शिक्षकों व छात्रों की भी तकनीकी क्षमता बढ़ गई है। हालांकि कुछ जानकार इससे नुकसान की बात भी करते हैं।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लगभग छह माह से स्कूल व कॉलेज बंद हैं। ऐसे में अब घरों से होम स्कूलिंग व होम कॉलेज चल रहा है। इतना ही नहीं स्कूलों के यूनिट टेस्ट व कॉलेजों की परीक्षाएं सब ऑनलाइन हो रही हैं। छात्रों को होमवर्क व वर्कशीट सब ऑनलाइन भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन


खासकर सरकारी स्कूलों में यह सब बिल्कुल नया है। बच्चे व अभिभावक पढ़ाई के लिए यू-ट्यूब व व्हाट्सएप से भी जुड़े हैं। सबसे खास यह कि स्कूलों में जिस मोबाइल को लाने पर पाबंदी है अब बदले दौर में वह पढ़ाई का अहम हिस्सा हो गया है। बच्चों से जुड़े के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इनोवेटिव तरीके, यू-ट्यूब, सोश्ल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि शिक्षा में ऑनलाइन का प्रयोग बगैर योजना के अचानक करना पड़ा। बगैर योजना इस प्रयोग को लेकर अच्छी सफलता मिली। इसमें शिक्षकों व अभिभावकों का काफी सहयोग मिला। अब बच्चों ने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से खुद को ऑनलाइन शिक्षा के लिए ढाल लिया है। योग, ध्यान, डांस, संगीत की कक्षाएं ऑनलाइन लग रही हैं।


राजधानी कॉलेज के शिक्षक डॉ राजेश झा के मुताबिक बहुत सारी रिसर्च साबित करती हैं कि ऑन कैंपस लर्निंग ज्यादा गुणवत्ता पूर्ण है। ऑनलाइन शिक्षा एक अतंरिम व्यवस्था के रुप में हो सकता है। स्कूल कॉलेज में जाकर शिक्षा लेने से चहुमुखी विकास होता है। ऑनलाइन शिक्षा से छात्रों को नुकसान भी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed