{"_id":"5e8263658ebc3e76a30662c8","slug":"corona-will-be-tested-in-13-private-labs-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के 13 निजी लैब में भी हो सकेगी कोरोना की जांच, इन लैबों में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के 13 निजी लैब में भी हो सकेगी कोरोना की जांच, इन लैबों में मिलेगी सुविधा
Tue, 31 Mar 2020 02:54 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 31 Mar 2020 02:54 AM IST
सार
दिल्ली सरकार ने कोरोना की जांच के लिए निजी अस्पतालों और लैब की संख्या बढ़ा दी है। पहले आठ निजी लैब में कोरोना की जांच हो रही थी। इनमें पांच लैब को और शामिल किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस टेस्ट
- फोटो : social media
विस्तार
दिल्ली सरकार ने कोरोना की जांच के लिए निजी अस्पतालों और लैब की संख्या बढ़ा दी है। पहले आठ निजी लैब में कोरोना की जांच हो रही थी। इनमें पांच लैब को और शामिल किया गया है। निजी लैब में भी उन्हीं लोगों की जांच हो सकेगी, जिनमें कोरोना के लक्षण हैं या जो संदिग्धों या संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों के अनुसार, जितने ज्यादा लोगों की जांच होगी, उतनी ही जल्द कोरोना के संक्रमण पर काबू पाया जा सकेगा। इसीलिए कोरोना जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
अब लोग लाल पैथ सेक्टर 18 रोहिणी, डॉ. डेंग लैब अपोलो अस्पताल, सर गंगाराम अस्पताल, मैक्स साकेत, वंस क्वेस्ट लैब फैक्ट्री रोड, प्रोग्नोसिस लैब सेक्टर 19 द्वारका, सिटी एक्सरे एवं स्कैन क्लीनिक, तिलकनगर में जांच करा सकेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में पहले से ही एम्स, एनसीडीसी केंद्र, राममनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल, आईएलबीएस, आर्मी अस्पताल रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच की जा रही है।