फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona warriors in delhi vulnerable to infection

संक्रमण की चपेट में कोरोना योद्धा, क्वारंटीन में महिला निकली घर से बाहर तो हुई एफआईआर

Thu, 23 Apr 2020 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
Corona warriors in delhi vulnerable to infection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

कोरोना का मात देने में लगे कोरोना योद्धा लगातार कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। चांदनी महल, नबीकरीम के बाद अब जहांगीरपुरी और जामा मस्जिद थाने के सात जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार जवानों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


जहांगीरपुरी थाने में छह जवान कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि जामा मस्जिद थाने का एक सिपाही पॉजिटिव मिला है। माना जा रहा है कि हॉटस्पॉट घोषित किए गए इलाकों में ही इनको कोरोना का संक्रमण हुआ है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इनके संपर्क में आए बाकी जवानों को क्वारंटीन होने का आदेश दिया है। उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त वियंता आर्या ने बताया कि जहांगीरपुरी इलाके में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यहां संदिग्ध 20 जवानों ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट आई तो इनमें से छह जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके संपर्क में आए 11 जवानों को क्वारंटीन होने के आदेश दिया गया है। वहीं छह जवानों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से थाने में हड़कंप मचा हुआ है। दूसरी ओर जामा मस्जिद में भी एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। यहां उसके संपर्क में आए चार जवानों को क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि पुरानी दिल्ली में बनाए गए हॉटस्पॉट से इस जवान को संक्रमण लगा है। यहां भी संदिग्ध लोगों से अपने-अपने टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है।

महिला के खिलाफ दो एफआईआर 

दिलशाद गार्डन में कोरोना संक्रमण फैलाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। महिला इलाज के बाद अपनी दो बेटियों के साथ घर लौट आई है। महिल और उसके परिवार को फिलहाल क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है, लेकिन लेकिन स्वस्थ होकर घर लौटी महिला ने क्वारंटीन के नियम का उल्लंघन किया। गूगल लोकेशन की जांच करने पर वह दो बार घर से गायब पाई गई। पुलिस ने उसी आधार पर महिला के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। 

हालांकि महिला ने घर से बाहर निकलने की बात से इंकार किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला परिवार के साथ दिलशाद गार्डन के पॉकेट-एल में रहती है। महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद एल पॉकेट समेत तीन पॉकेट को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। अभी भी यह कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं। बता दें कि महिला बीती दस मार्च को सउदी अरब से उमरा करके दिलशाद गार्डन पहुंची थी। 12 मार्च को उसकी तबीयत खराब हुई तो वह निजी क्लीनिक पहुंची। 

इस बीच 18 मार्च को उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला। महिला की वजह से उसकी दोनों बेटियां, डॉक्टर व डॉक्टर की पत्नी व बेटी भी कोरोना संक्रमित हो गए। इस मामले के बाद कोरोना संक्रमितों की एक लंबी चेन बनी। अब महिला इलाज के बाद घर लौटी तो उसे क्वारंटी रहने के लिए कहा गया। रविवार और सोमवार को गूगल लोकेशन की जांच में महिला अपने घर से 322 और 417 मीटर दूर पाई गई। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed