फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona Virus outbreak paid Quarantine facility available in hotels near IGI airport

कोरोना प्रभावित देशों से लौटे नागरिकों को होटल में रहना होगा, रोज चुकाने होंगे 3100 रुपये

Tue, 17 Mar 2020 03:51 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 17 Mar 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus outbreak paid Quarantine facility available in hotels near IGI airport
हवाई अड्डे पर इंतजार करते यात्री - फोटो : PTI

विदेश यात्रा कर लौटने वाले लोगों को 14 दिनों तक अलग रखने के लिए दिल्ली सरकार ने हवाई अड्डे के पास तीन होटलों में व्यवस्था की है। इन तीन होटलों में 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए कोरेंटाइन होम की यह व्यवस्था नि:शुल्क नहीं होगी, बल्कि इनमें रहने के लिए विदेश यात्रा से आए लोगों को खुद ही पैसे देने होंगे। 

विज्ञापन


कोरेंटाइन की व्यवस्था द आईबीआईएस की पहली और छठी मंजिल के 92 कमरों, द लेमन ट्री प्रीमियम की पांचवी मंजिल के 54 कमरों और रेड क्रॉस होटल की पांचवीं मंजिल के 36 कमरों में की गई है। जो भी यात्री कोरोना वायरस से प्रभावित देश की यात्रा से लौटे हों उन्हें 14 दिनों तक अलग-थलग रहना है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली की डीएम तनवी गर्ग के आदेश के मुताबिक पेड कोरेंटाइन की व्यवस्था लेने वालों को एक दिन होटल में ठहरने के लिए 3100 रुपये चुकाने होंगे। इस राशि में सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना, दो बोतल पानी, चाय-कॉफी बनाने के सामान और वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के आदेशानुसार यात्रियों को होटल का किराया एडवांस में जमा करना होगा। होटलों को इनके कपड़ों की धुलाई की व्यवस्था भी अलग से करनी पड़ेगी। उन यात्रियों को खाना भी डिस्पोजेबल प्लेट में दिया जाएगा। होटल के जिन हिस्सों में इन यात्रियों के लिए कोरेंटाइन की व्यवस्था की गई है, उसकी निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, जो होटल में ठहरने आए बाकी लोगों को उस तरफ आने से रोकेंगे। 


इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा रविवार से ऑटो और टैक्सी को भी डिसइंफैक्ट किया जा रहा है, ताकि वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed