फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona virus outbreak in delhi 26 members of a family found corona positive

सूरत-ए-हालः हॉटस्पॉट जहांगीरपुरी में एक ही परिवार के 31 लोगों में संक्रमण

Sun, 19 Apr 2020 03:58 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 19 Apr 2020 03:58 AM IST
विज्ञापन
corona virus outbreak in delhi 26 members of a family found corona positive
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के कुल 67 संक्रमित मामले सामने आए थे। इनके बारे में शनिवार को चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि कुल संक्रमितों में से 31 जहांगीरपुरी इलाके के हैं और ये सब एक ही परिवार के हैं।  

विज्ञापन


यह सभी संक्रमित जहांगीरपुरी के निवासी हैं। इस इलाके को पहले से ही कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील किया जा चुका है। इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों का संक्रमित होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए 76 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। वहीं  रैपिड टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1700 से भी ज्यादा हो चुकी है। यहां अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 73 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल में भर्ती कुल संक्रमितों में से 27 फिलहाल आईसीयू में रखे गए हैं जबकि छह को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या कम हुई है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और भी नीचे जाएगी। इससे दिल्लीवासियों में भी कोरोना पर जीत हासिल करने के लिए नई उम्मीद जागी है। 

उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की। कहा कि मैं आप सभी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि घरों से ना निकलें। कोरोना से सुरक्षा आपके खुद के हाथ में है।


आठ नए कंटेनमेंट जोन
. खिजराबाद, न्यू फ्रेंड्स कालोनी ए ब्लॉक में मकान नंबर 48 से चौपाल तक की पूरी गली।
. इस्माइल कैंप, रंगपुरी पहाड़ी और इससे लगा बफर जोन।
. बुध नगर, इंद्रपुरी, नई दिल्ली और उससे सटा बफर जोन।
. ओबराय अपार्टमेंट।
. मानसरोवर गार्डन।
. मेन रोड और गली नंबर-8 शास्त्री पार्क।
. गली नंबर-18, गौतमपुरी।
. ए-97, 98, 99 बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क।

20 अप्रैल के बाद भी जारी रहेंगी पाबंदियां
कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 20 अप्रैल के बाद अगले आदेश तक सरकारी विभाग मौजूदा पाबंदियों के हिसाब से ही चलेंगे। स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति जैसी जरूरी सेवाओं की आपूर्ति जारी रहेगी, जबकि गैर-जरूरी सेवाएं 20 अप्रैल के बाद भी बंद रहेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को इसका फैसला लिया गया। आगे किसी तरह के बदलाव की जरूरत होने पर सरकार नए सिरे से दिशानिर्देश जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed