फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona suspect absconding from LNJP caught from Rohtak

एलएनजेपी से फरार कोरोना संदिग्ध रोहतक से पकड़ा, महामारी एक्ट में मामला दर्ज

Sun, 19 Apr 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
Corona suspect absconding from LNJP caught from Rohtak
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

लोकनायक अस्पताल से फरार कोरोना संदिग्ध अमित (22) को हरियाणा में रोहतक के सांपला से पकड़ लिया गया है। उसे शनिवार सुबह दिल्ली लाकर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि मूल रूप से हरियाणा में सोनीपत के गांव पालदी खुर्द का रहने वाला अमित 10 अप्रैल को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। उसने कहा कि कोरोना से उसकी बुआ की मौत हो गई है और उसे भी कोरोना है। 
विज्ञापन


पुलिस ने लेडी हार्डिंग में उसका टेस्ट कराया तो रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। तभी से वह लोकनायक अस्पताल के कोविड-19 केयर वार्ड नंबर-31 में एडमिट था। यहां हुए उसके टेस्ट की रिपोर्ट आनी है। 16-17 अप्रैल की रात वह यहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य जिला डीसीपी ने दिल्ली के सभी थानाध्यक्षों को इसकी सूचना दी। पूरे देश में लुकआउट नोटिस जारी करते हुए सभी राज्यों के एसएसपी को भी सूचना दी गई थी। एसएसपी सोनीपत को विशेष रूप से सूचना दी गई थी। 

उसे शनिवार सुबह सांपला से पकड़ लिया गया। यहां वह गॉसरी शॉप में काम करता है। अस्पताल से भागने के बाद वह पैदल ही रोहतक पहुंच गया था। पुलिस ने अमित के पिता श्रीनिवास से बात की तो उसने बताया कि वह गांव नहीं आया था। 


जांच में पता चला कि उसकी बुआ की मौत भी नहीं हुई है। अमित का कहना है कि अस्पताल में परेशान होने के कारण वह भागा था। पुलिस उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed