{"_id":"5f67eb1e8ebc3e7496481ec2","slug":"corona-s-eclipse-may-also-occur-on-ramlila-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला पर भी लग सकता है कोरोना का ग्रहण, ऊहापोह के बीच रिहर्सल शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला पर भी लग सकता है कोरोना का ग्रहण, ऊहापोह के बीच रिहर्सल शुरू
Mon, 21 Sep 2020 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2020 05:21 AM IST
विज्ञापन
Ramlila
कोरोना संक्रमण के कारण रामलीला मंचन पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं होने की स्थिति में मंचन होगा या नहीं, इसे लेकर रामलीला कमेटियों में ऊहापोह की स्थिति है। महज 100 दर्शकों की उपस्थिति में मंचन करने की अनुमति की वजह से फिलहाल तय नहीं हो पा रहा है कि रामलीला की तैयारी करें या नहीं।
विज्ञापन
हालांकि, कमेटियों ने रिहर्सल करानी शुरू कर दी है। कई कमेटी पिछले साल के मंचन वाले वीडियो को ही इस साल यू-ट्यूब चैनल और धार्मिक चैनल पर प्रसारित करने की तैयारी में हैं। इस बार रावण के साथ ही कोरोना वायरस का पुतला भी फूंकने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, कमेटियां सरकार के आदेश का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
अशोक विहार फेज-2 स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में कलाकार मंचन की तैयारी कर रहे हैं। कमेटी के प्रचार सचिव प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 100 लोगों की उपस्थिति में फिलहाल मंचन की अनुमति मिली है। इसलिए तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
कलाकारों की संख्या रहेगी कम
सामाजिक दूरी को ध्यान में रखकर कमेटी इस बार कलाकारों की संख्या भी कम रखेगी। बाल कलाकारों के साथ 30-40 कलाकारों को ही इस बार मंचन का मौका दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार कलाकार मास्क पहनकर भी मंचन करेंगे। रिहर्सल के दौरान भी मास्क पहनकर ही कलाकार तैयारी में जुटे हैं।
नया नहीं तो पुराने मंचन का ही वीडियो होगा लाइव
कई रामलीला कमेटियां इस बार सोशल मीडिया के माध्यम से ही मंचन को प्रसारित करने के मूड में हैं। बड़ी कमेटियों का कहना है कि फिलहाल जो नियम हैं उसमें महज 100 लोगों की ही अनुमति दी गई है। मंचन में इतने ही कलाकार हो जाते हैं। ऐसे में मंचन बेहद मुश्किल है। नवश्रीधार्मिक रामलीला कमेटी के प्रेस सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि गाइडलाइन एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अगर मंचन की अनुमति नहीं मिली तो यू-ट्यूब के माध्यम से पिछले साल के मंचन वाले वीडियो को भी प्रसारित किया जाएगा। कमेटी इस बात पर भी सहमत है कि सिर्फ कलाकारों से मंचन कराया जाए और उसे किसी धार्मिक चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाए।
ग्रीन पटाखों से करेंगे पुतला दहन
द्वारका में रामलीला का बड़ा मैदान है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यही पर रावण के पुतले का दहन किया था। ऐसे में श्रीरामलीला सोसायटी भी नई गाइडलाइन के इंतजार में है। द्वारका सेक्टर-11 में रामलीला का मंचन कराने वाले मुकेश सिन्हा ने बताया कि इस साल भी परंपरा का निर्वाह हो सके, इसलिए सरकार के आदेश का इंतजार है। रावण के पुतले का दहन ग्रीन पटाखों के साथ करेंगे। 500 लोगों की मंजूरी मिलती है तो भी मंचन किया जाएगा।
आम लोग भी हैं उत्साहित
मॉडल टाउन रामलीला कमेटी के संचालक अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि उपराज्यपाल के आदेश का इंतजार है। इसी सप्ताह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से मुलाकात कर अनुमति मांगी जाएगी, ताकि केंद्र सरकार के तय दिशा-निर्देश का पालन करते हुए परंपरा को जीवित रखा जा सके। श्रीराम मंदिर का शिलान्यास इसी साल हुआ है। आम लोग भी रामलीला मंचन को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिलहाल कलाकार घरों में ही मंचन की तैयारी कर रहे हैं।