{"_id":"6af5e0e0783c239ae00049c8","slug":"aadhaar-now-mandatory-for-ev-subsidies-in-delhi-identity-to-be-verified-via-otp-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163004-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में ईवी की सब्सिडी के लिए अब आधार अनिवार्य, ओटीपी से प्रमाणित होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में ईवी की सब्सिडी के लिए अब आधार अनिवार्य, ओटीपी से प्रमाणित होगी पहचान
विज्ञापन
-पुराना वाहन कबाड़ में देने पर भी आधार जरूरी, परिवहन विभाग ने जारी की अधिसूचना
- वाहन खरीदने और पुराने वाहन को कबाड़ में देने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए सत्यापन जरूरी
दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 के तहत दोपहिया, तिपहिया, कार और बस खरीदना है तो पालन करने होंगे नियम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने या पुराने पेट्रोल-डीजल वाहन को कबाड़ में देने पर सरकारी प्रोत्साहन राशि पाने के लिए अब आधार अनिवार्य होगा। दिल्ली सरकार ने ईवी सब्सिडी के लिए आधार आधारित पहचान सत्यापन जरूरी कर दिया है। इसके तहत आवेदकों को ईवी इंसेंटिव पोर्टल पर आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिये अपनी पहचान प्रमाणित करनी होगी। बिना आधार सत्यापन के सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सकेगा। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी की है। दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2026 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपना आधार नंबर देना होगा और आधार के माध्यम से पहचान का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।
ओटीपी के जरिये की जाएगी पहचान : परिवहन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया विभाग द्वारा निर्धारित ईवी इंसेंटिव पोर्टल पर पूरी होगी। प्रोत्साहन राशि का लाभ लेने के लिए आवेदक को नीति और उसके तहत जारी दिशा-निर्देशों में निर्धारित पात्रता, शर्तों, अधिकतम प्रोत्साहन राशि और समय-सीमा का पालन करना होगा। यानी केवल आधार नंबर देना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि योजना की सभी जरूरी शर्तें पूरी करना भी अनिवार्य होगा। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आधार के माध्यम से पहचान का सत्यापन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के जरिये पहचान की पुष्टि होगी। आवेदन जमा करने और उसकी जांच के दौरान भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।अधिसूचना में डेटा सुरक्षा को लेकर भी विशेष प्रावधान किए हैं। इसके अनुसार, आधार नंबर, पहचान सत्यापन से जुड़ी जानकारी और अन्य संबंधित डेटा को आधार अधिनियम, उसके तहत बनाए गए नियमों और अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार ही एकत्र किया जाएगा, इस्तेमाल किया जाएगा और सुरक्षित रखा जाएगा।
फर्जी आवेदनों पर लगेगी रोक, पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगी सब्सिडी : जिन लोगों के पास अभी आधार नहीं है या जिन्होंने आधार के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें ईवी सब्सिडी पोर्टल पर पंजीकरण करने से पहले आधार के लिए आवेदन करना होगा। यह सुविधा उन लोगों के लिए है, जो आधार अधिनियम के तहत आधार प्राप्त करने के पात्र हैं। ऐसे आवेदक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट uidai.gov.in पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर किसी भी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। सरकार का मानना है कि आधार आधारित पहचान सत्यापन से फर्जी आवेदनों पर रोक लगेगी और सब्सिडी का लाभ सही पात्र व्यक्तियों तक पहुंचेगा। इससे एक ही व्यक्ति द्वारा बार-बार प्रोत्साहन राशि लेने की आशंका भी कम होगी। दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में इस कदम को पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
आपको क्या करना होगा?
1. ईवी इंसेंटिव पोर्टल पर पंजीकरण करें।
2. अपना आधार नंबर दर्ज करें।
3. आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए पहचान का सत्यापन करें।
4. वाहन खरीदने या पुराने वाहन को कबाड़ में देने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन जमा करें।
अगर आधार नहीं है तो क्या करें?
- सबसे पहले आधार बनवाने के लिए आवेदन करें।
- यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर नजदीकी आधार नामांकन केंद्र की जानकारी प्राप्त करें।
- आधार नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने और आधार प्राप्त होने के बाद ईवी इंसेंटिव पोर्टल पर पंजीकरण करें।
डीलर के पास जाने से पहले जांच लें कि आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा है या नहीं
अगर आप दिल्ली में नई ईवी नीति के तहत दोपहिया, तिपहिया, कार या बस खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका आधार अपडेट है और उससे मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है। यदि आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ओटीपी प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है और आवेदन की प्रक्रिया अधूरी रह सकती है। पुराने पेट्रोल या डीजल वाहन को कबाड़ में देकर प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के इच्छुक लोगों को भी यही प्रक्रिया अपनानी होगी। इसलिए वाहन डीलर के पास जाने से पहले आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की स्थिति जरूर जांच लें।