फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona postive army personnel suicide in army base hospital narayna delhi  

कोरोना संक्रमित सेना के जवान ने अस्पताल में लगाई फांसी, बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका

Tue, 12 May 2020 08:27 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 12 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
corona postive army personnel suicide in army base hospital narayna delhi  
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना संक्रमित सेना के एक जवान ने नारायणा स्थित आर्मी के बेस अस्पताल में फांसी लगा ली। मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले जवान की तैनाती फिलहाल राजस्थान के अलवर में थी। उसे फेफड़ों का कैंसर भी था। इसी दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गया। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव मॉर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस आशंका जता रही है कि बीमारी से परेशान होकर जवान ने यह कदम उठाया। परिजनों से पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक का परिवार फिलहाल अलवर में रह रहा है। जवान की तैनाती अलवर के इतराना कैंट में थी। पिछले दिनों वह बीमार हुआ था। जांच में पता चला कि उसे फेफड़ों का कैंसर है। इलाज के दौरान ही वह कोरोना संक्रमित हो गया। 5 मई को उसे दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अस्पताल के स्टाफ ने उसे कोविड वार्ड के पीछे एक पेड़ से लटके देखा। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ के बाद ही जवान की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed