फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona patients increased by 87% in 10 days in Delhi

दिल्ली में 10 दिन में कोरोना के 87 फीसदी मरीज बढ़े, 12 की मौत

Sat, 11 Apr 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
Corona patients increased by 87% in 10 days in Delhi
बीमारी से लड़ने की तैयारी... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट का अध्ययन करें तो तस्वीर कुछ और दिखाई देती है। पिछले 10 दिन के भीतर राजधानी में 87 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इससे पहले 29 दिन में 120 पॉजिटिव मरीज मिले थे और दो लोगों की मौत सामने आई थी।

विज्ञापन

 
दिल्ली में सबसे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज 2 मार्च को पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में मिला था, तब से 31 मार्च तक कोरोना वायरस से हर दिन औसतन चार से पांच मरीज सामने आए, जबकि 1 से 10 अप्रैल के बीच दिल्ली सरकार को हर दिन औसतन 78 से 79 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं हर दिन औसतन एक से दो लोगों की मौत भी हुई है। इन 10 दिन में 783 लोग संक्रमित मिल चुके हैं और 12 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली में पहली बार एक ही दिन में 183 संक्रमित मरीज मिलने के बाद कुल 903 संक्रमित और 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं पूरे देश के लिए मुसीबत बने निजामुद्दीन स्थित मरकज के तब्लीगी जमाती 30 मार्च से बाहर निकाले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, तब से हर दिन औसतन 58 से 59 तब्लीगी जमाती संक्रमित मिल रहे हैं। दिल्ली में 903 में से 584 यानी 65 फीसदी संक्रमित मरीज तब्लीगी जमाती हैं, जबकि 30 फीसदी मौत में हिस्सेदारी भी जमातियों की है। 

दिल्ली में अब तक 17 से लेकर 83 वर्ष तक के लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 73 फीसदी पुरुष हैं, वहीं अब तक संक्रमण के चलते मरने वाले 14 में से 11 मरीज ऐसे हैं जिनकी आयु 59 या उससे अधिक थी और पहले से ही हाइपरटेंशन, हार्ट और डायबिटीज की शिकायत थी।

इन 10 दिन में ऐसे बढ़े मरीज
दिन        संक्रमित मरीज
पहला      32
दूसरा       141
तीसरा      93
चौथा       59
पांचवां     58
छठवां      22
सातवां      51
आठवां     93
नौंवां        51
दसवां       183

2.8 फीसदी मरीज हो चुके हैं डिस्चार्ज
दिल्ली में पिछले कुछ दिन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन अब इसके साथ ही अस्पताल से स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। अब तक करीब 2.8 फीसदी मरीज स्वस्थ होकर अपने परिवार के पास लौट चुके हैं। इससे पहले तक ये आंकड़ा 1 फीसदी से भी कम था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 903 में से 26 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 


राष्ट्रीय स्तर से दोगुना अधिक हैं दिल्ली में पॉजिटिव सैंपल
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में अब तक 11061 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 8.2 फीसदी सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। ये आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर पॉजिटिव मिल रहे सैंपल चार फीसदी से दोगुना ज्यादा हैं। दिल्ली में अब तक 9662 सैंपल निगेटिव मिले हैं, जबकि 496 की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed