फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona patient placed on ventilator after receiving notice in delhi

नोटिस मिलने के बाद कोरोना मरीज को वेंटिलेटर पर रखा

Tue, 26 May 2020 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 26 May 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
Corona patient placed on ventilator after receiving notice in delhi
demo pic - फोटो : Social Media

पटपड़गंज स्थित एक निजी अस्पताल में कोरोना मरीज को इलाज से इंकार करने का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली सरकार ने संबंधित अस्पताल को नोटिस देकर जवाब मांगा।  इसके बाद अस्पताल ने मरीज के लिए वेंटिलेटर की व्यवस्था करवाई। 

विज्ञापन


धर्मेंद्र नामक युवक ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में बताया कि 19 मई को वह अपनी बीमार मां को यमुना विहार स्थित एक अस्पताल में ले गया था, वहां से उसे बड़े अस्पताल ले जाने को कहा। 
विज्ञापन


इसके बाद वह एक अन्य निजी अस्पताल में गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने इलाज से इंकार कर दिया। आखिर में पटपड़गंज स्थित  निजी अस्पताल में आया, जहां उसकी मां को भर्ती कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 21 मई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल प्रबंधन ने यह कहते हुए इलाज से इनकार कर दिया कि मरीज को शिफ्ट करना पड़ेगा। हमें कोरोना मरीजों के उपचार की अनुमति नहीं है।

उधर, वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस भेजकर पूछा कि क्यों ने आपकी मान्यता रद्द कर दी जाए। इस घटना पर प्रेसवार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया है। 


मुख्यमंत्री ने कहा  कि किसी भी अस्पताल में कोई भी मरीज आता है और वह कोविड निकलता है, तो उस अस्पताल की जिम्मेदारी है कि वह अपनी एंबुलेंस में भेज कर किसी सरकारी या निजी अस्पताल में उसे कोविड बेड दिलवाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed