फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona JN1 Seven people have been found corona positive in Delhi

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की वापसी: सात नए मामले मिलने से हड़कंप, Corona JN1 से हो जाएं अलर्ट, गाइडलाइन जारी

Thu, 21 Dec 2023 10:11 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 10:11 AM IST
सार

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि दिल्ली के अस्पतालों में कुछ 6157 बेड हैं, जिसमें से सात मरीज भर्ती हुए हैं। अभी अस्पतालों में 6150 बेड खाली हैं। 

विज्ञापन
Corona JN1 Seven people have been found corona positive in Delhi
दिल्ली एनसीआर में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर कोरोना की वापसी हो गई है। दिल्ली में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली ही नहीं देश में भी स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के नए वेरिएंट जेएन1 को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में कोरोना के नए मरीज
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि दिल्ली के अस्पतालों में कुछ 6157 बेड हैं, जिसमें से सात मरीज भर्ती हुए हैं। अभी अस्पतालों में 6150 बेड खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित
वहीं दिल्ली में मंगलवार को तीन कोरोना के नए केस मिले थे। सभी मरीजों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब राजधानी में 20 लाख 14 हजार 448 मामले संक्रमण के दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने दी सलाह
विशेषज्ञों ने लोगों से फिर से चेहरे पर मास्क लगाने और भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है। हालांकि आने वाले दिनों में 25 दिसंबर क्रिसमस और एक जनवरी को लोग नए साल के जश्न में डूबने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आगे स्थित बिगड़ भी सकती है।

गाजियाबाद में कोरोना का पहला मामला
वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद में भी सात महीने बाद कोरोना के पहला मामला सामने आया है। निजी चिकित्सक ने निजी लैब में मरीज की जांच कराई है, जिसमें कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आई।

जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि मरीज को एहतियात बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थान पर ना जाने की सलाह दी गई है। मरीज शास्त्रीनगर निवासी हैं। नाक कान गला रोग विशेषज्ञ बीपी त्यागी ने इसे कोरोना के नए वैरिएंट होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed