फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona infected policemen in Delhi will now get only 10 k as help

दिल्ली में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की मदद राशि में कटौती, अब मिलेंगे बस 10 हजार

Fri, 22 May 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 May 2020 06:00 AM IST
सार

  • अब तक 250 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं
  • अप्रैल में 25-30 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे
  • सके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस कल्याण सोसाइटी से कर्मियों को एक-एक लाख रुपये देने का निर्णय लिया था

विज्ञापन
Corona infected policemen in Delhi will now get only 10 k as help
demo pic - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली पुलिस में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मदद की राशि में कटौती कर दी गई है पहले दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को संक्रमण हो जाने पर एक लाख रुपए देने की घोषणा की थी मगर अब यह राशि घटाकर दस हजार कर दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि अब पुलिस के लोगों में भी संक्रमण बढ़ रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अब तक 250 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। अप्रैल में 25-30 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस कल्याण सोसाइटी से कर्मियों को एक-एक लाख रुपये देने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि हाल ही में एक बैठक आयोजित की गई थी और यह निर्णय लिया गया कि कर्मियों को दी जाने वाली राशि घटाई जाए। कई पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं और ऐसे मामलों में समान रूप से राशि वितरित होनी चाहिए। इसलिए राशि को एक लाख रुपये से घटाकर 10,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर पुलिसकर्मियों का इलाज सरकारी अस्पताल में हुआ है और विभाग दवाई और उनके इलाज में मदद कर रहा है। इसी बीच कोविड-19 से जान गंवाने वाले एक पुलिस अधिकारी को सात लाख की जगह 10 लाख रुपये दिए गए हैं। दिल्ली के उत्तरपश्चिमी जिले के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात एक कांस्टेबल की मौत के बाद यह कदम उठाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed