फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona in delhi Interview For Admissions In M.Tech & Phd Courses Through Video Conferencing

आईआईटी दिल्ली में पहली बार एमटेक, पीएचडी में दाखिले के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग से होंगे इंटरव्यू

Fri, 01 May 2020 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 May 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
corona in delhi Interview For Admissions In M.Tech & Phd Courses Through Video Conferencing
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media
आईआईटी दिल्ली कोरोना से छात्रों को बचाने के लिए पहली बार एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग से इंटरव्यू लेगा। आईआईटी प्रबंधन 2020 सत्र में पीजी प्रोग्राम के लिए इंटरव्यू आयोजित नहीं करेगा। 
विज्ञापन


गेट स्कोर के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)  दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक, वर्तमान स्थिति में इंटरव्यू के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को बुलाना एक खतरा है। 
विज्ञापन


एमटेक के लिए पहले स्टूडेंट्स के आवेदनों की स्क्रीनिंग और फिर इंटरव्यू होंगे। इसके अलावा पीएचडी एडमिशन के लिए भी तय किया गया है कि शॉर्टलिस्ट किए गए स्टूडेंट्स के इंटरव्यू वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए  होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो राव के मुताबिक, हर साल पांच सौ छात्रों का चयन पीएचडी प्रोग्राम के लिए किया जाता है। छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण संस्थान प्राइमरी लेवल पर छात्रों को चयनित करके छात्रों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed