फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona havoc continues in Delhi

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी ...तीन दिन बाद फिर सौ से ज्यादा संक्रमित, अब तक 2376 मरीज

Fri, 24 Apr 2020 04:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Apr 2020 04:01 AM IST
विज्ञापन
Corona havoc continues in Delhi
सैनिटाइजेशन... - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन बाद फिर दिल्ली में सौ से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। बृहस्पतिवार को 128 नए मरीज मिले, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में अब तक 2,376 मरीज मिले हैं, जिनमें से 50 की मौत हो चुकी है। वहीं, 88 मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 808 पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे में 1953 सैंपल की जांच की गई, जिनमें 128 संक्रमित मिलें। अभी 3068 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।इनके अलावा कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 59 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। दिल्ली में 19 अप्रैल को 110 संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद 20 को 78, 21 को 75 और 22 अप्रैल को 92 नए मरीज सामने आए थे, लेकिन 23 अप्रैल को इनकी संख्या बढ़कर 128 हो गई। 18 अप्रैल को दिल्ली में 186 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे।
विज्ञापन


सब्जी बेचने वाला संक्रमितः राशन दुकानदार, पिज्जा डिलीवरी वाले के बाद अब सब्जी बेचने वाला शख्स भी संक्रमित मिला है। दक्षिणी दिल्ली जिला प्रशासन ने बताया कि संक्रमित महरौली इलाके में सभी सब्जी वालों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहांगीरपुरी में एक ही गली में 46 संक्रमित
जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक की गली में 46 लोग संक्रमित मिले। ये वही लोग हैं, जो सी ब्लॉक निवासी संक्रमित महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। पहले सी ब्लॉक के 31 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।


छात्रों-मजदूरों से किराया मांगने पर होगी एफआईआर
दिल्ली सरकार ने छात्रों व मजदूरों से लॉकडाउन में किराया मांगने वाले मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है। मुख्य सचिव विजय देव ने कहा है कि सभी जिला अधिकारी अपने इलाके में अभियान चलाकर लोगों को बताएं कि कोई मकान मालिक किराया मांग रहा है तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed