{"_id":"5ea994408ebc3e9036453496","slug":"corona-confirmed-in-young-man-after-operation-and-woman-after-delivery-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में ऑपरेशन के बाद युवक और प्रसव के बाद महिला में कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में ऑपरेशन के बाद युवक और प्रसव के बाद महिला में कोरोना की पुष्टि
Wed, 29 Apr 2020 08:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 29 Apr 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले आए हैं। एक युवक में यूरिन स्टोन के ऑपरेशन करने के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवक वैशाली सेक्टर पांच का रहने वाला है।
यूरिन ब्लडर में पथरी होने पर कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में उसका दो दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट बुधवार को प्राप्त हुई। उसे मेरठ मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा है।
डासना निवासी महिला प्रसव के बाद कोरोना पाजिटिव पाई गई है। महिला का प्रसव मेरठ मेडिकल कालेज में हुआ था, वहीं पर उसकी जांच भी हुई थी।
सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि प्रसूता पहले से ही मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती है, जबकि युवक को रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों के निवास वाले क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।