फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona Cases In Delhi Corona became unbridled in last three weeks

Corona Cases In Delhi: पिछले तीन सप्ताह में कोरोना हुआ बेलगाम, सक्रिय मामलों में दर्ज की गई 430% की वृद्धि

Tue, 18 Apr 2023 11:53 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Apr 2023 11:53 PM IST
सार

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 30 मार्च से 17 अप्रैल के बीच कोरोना के सक्रिय मामलों में करीब 430 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Corona Cases In Delhi Corona became unbridled in last three weeks
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के नए मामले मिलने में तेजी जारी है। पिछले करीब तीन सप्ताह से नए मामले मिलने का सिलसिला दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 30 मार्च को 932 मामलों से 17 अप्रैल को 4976 तक दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केसों में लगभग तीन सप्ताह में 430 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं, सोमवार को दिल्ली कोरोना के 1017 नए मामले सामने आए हैं, जबकि स्वस्थ होने पर 1334 मरीजों को छुट्टी दी गई। वहीं चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में मंगलवार को 1537 केस दर्ज किए गए। संक्रमण दर 26.54 प्रतिशत रही। 2 लोगों की जान भी गई है। 

विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना की जांच के लिए 3153 जांच हुई जिसमें 32.25 फ़ीसदी लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव केस बढ़कर 4976 हो गए हैं। इनमें से ओम आइसोलेशन में 3643 और अस्पतालों में 316 मरीज भर्ती हैं। उधर, राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93 नए मामले मिले। साथ ही दो बुजुर्ग और एक महिला की मौत संक्रमण के चलते हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed