{"_id":"5fc0e3da9412e40c6d5230a0","slug":"corona-35-health-workers-have-died-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अब तक 35 स्वास्थ्य कर्मचारियों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अब तक 35 स्वास्थ्य कर्मचारियों की हो चुकी है मौत
Fri, 27 Nov 2020 05:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 27 Nov 2020 05:02 PM IST
सार
- आरएमएल के डॉक्टर की कोरोना वायरस से मौत
विज्ञापन
corona in india
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौत का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो चुका है। पिछले दो सप्ताह में राजधानी में तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौत हो चुकी है जिनमें से एक डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर भी हैं। जबकि अन्य दो स्वास्थ्य कर्मचारी दिल्ली के निजी अस्पतालों में तैनात थे।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को आरएमएल अस्पताल के डॉ. श्रीमंत साहू मेडिसिन विभाग में तैनात थे। कुछ ही दिन पहले संक्रमित होने के चलते वह होम आइसोलेशन में थे लेकिन अचानक तबियत बिगडने के बाद उन्हें द्वारका स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार गंभीर हालत होने के चलते मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
हालांकि संक्रमण का स्तर अत्यधिक होने के चलते उनकी रिकवरी की संभावना बेहद कम होने लगी थी जिसके चलते बुधवार सुबह डॉ. साहू ने अंतिम सांस ली। 45 वर्षीय डॉ. साहू के निधन पर बृहस्पतिवार को आरएमएल अस्पताल में शोक सभा भी आयोजित की गई। आरएमएल अस्पताल में अब तक तीन स्वाथ्स्य कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जबकि एम्स, सफदरजंग, लोकनायक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद मौत के शिकार हुए।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अनुसार देश भर में अब तक कोरोना वायरस की वजह से दो हजार से भी अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौत हो चुकी है जिनमें से अगर डॉक्टरों की बात करें तो अब तक 600 से अधिक डॉक्टरों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते 8811 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 35 स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं। इनमें अगर वरिष्ठ डॉक्टरों की बात करें तो दिल्ली में अब तक 11 वरिष्ठ डॉक्टरों की कोविड संक्रमित होने के बाद मौत हुई है।