फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Convict sentenced to 5 years for firing on police team

Delhi NCR News: पुलिस टीम पर फायरिंग मामले में दोषी को 5 साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने 10 हजार का जुर्माना भी लगाया, 1 सितंबर 2022 का है मामला
विज्ञापन

नूंह। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में नूंह की अदालत ने मोहम्मद ईशा निवासी गांव घासेड़ा को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा की अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। फैसला 10 फरवरी को सुनाया गया।

मामला 1 सितंबर 2022 को थाना पिनगवां में दर्ज हुआ था। उस दौरान नूंह सीआईए टीम वांछित आरोपी की तलाश में नाकाबंदी कर रही थी। इसी बीच ईशा बिना नंबर की कार से पहुंचा और सरकारी गाड़ी को टक्कर मारते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए। करीब तीन साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध हथियार रखने का दोषी पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed