{"_id":"5c85f776bdec22140d569afe","slug":"controversy-over-playing-songs-in-dalit-community-baraat-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदायों के बीच बरात में गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, बरातियों पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो समुदायों के बीच बरात में गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, बरातियों पर पथराव
Mon, 11 Mar 2019 11:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
- फोटो : File Photo
चोला चौकी क्षेत्र के गांव बड़ौदा में आई दलित समुदाय की बरात में गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक गांव के ही ठाकुर समाज के लोगों ने गाना बजाने को लेकर कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
विरोध के बावजूद गाना बंद नहीं हुआ तो ठाकुर समाज के लोगों ने दलितों की बरात पर पथराव कर दिया। इस पथराव में कई बराती चोटिल हो गए। सूचना पर कोतवाली देहात, चोला चौकी, ककोड और सिकंदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिकंदराबाद ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। रविवार देर रात हुई इस घटना के बारे में पीड़ित पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
