{"_id":"5d8532a08ebc3e93b31a6263","slug":"controversy-between-two-communities-over-platform-of-religious-site-police-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: धार्मिक स्थल के चबूतरे को लेकर दो समुदायों में हुआ विवाद, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: धार्मिक स्थल के चबूतरे को लेकर दो समुदायों में हुआ विवाद, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 21 Sep 2019 01:42 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
निगरानी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-9 में शुक्रवार रात धार्मिक स्थल के चबूतरे के निर्माण का लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। धार्मिक स्थल अगल-बगल में होने की वजह से तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर सेक्टर-20 थाना पुलिस, सीओ फर्स्ट और सिटी मजिस्ट्रेट मोके पर पहुंचे। जिसके बाद स्थिति दोनों समुदायों को भड़काने वाले दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि धार्मिक स्थल का विवाद कोर्ट में चल रहा है। हाल में एक समुदाय ने चबूतरे का निर्माण कराया था। वह उस पर धार्मिक गतिविधि कर रहे थे। जिसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। अब स्थिति सामान्य है। फिर एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि एक पक्ष का धार्मिक स्थल पहले से वहां मौजूद था। वहीं पर दूसरे पक्ष के लोग चबूतरा का निर्माण कर रहे थे। बगैर किसी अनुमति के नए धार्मिक स्थल का निर्माण करना गैरकानूनी है। इस कारण चबूतरा को हटा दिया गया है और अशांति फैलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पुलिस को तैनात किया गया है। अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।