आजम के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, सपा नेता ने किया लाइक
नगर विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ गाजियाबाद के एक युवक ने तीन अगस्त को फेसबुक पर अशोभनीय भाषा में एक पोस्ट कर दी। उसी दिन चंदौसी के एक सपा नेता ने पोस्ट में दिए गए विचारों से प्रति सहमति जाहिर दी।
इससे स्थानीय सपाई गुस्से में आ गए। मंगलवार को संभल निवासी सपा के नगर सचिव यावर फराज खां इसके खिलाफ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे।
यावर फराज मंगलवार को दोपहर में कोतवाली। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह से मिले। उनके साथ सपा कार्यकर्ता गौरव यादव, धीरज आर्या, जियाउर्रहमान, जीतपाल सिंह यादव भी थे।
गाजियाबाद भेजा जाएगा मामला
इन सभी ने गाजियाबाद निवासी प्रदीप यादव और चंदौसी निवासी सपा नेता रामबल्लभ रावत खिलाफ एफआईआर की दर्ज करने की मांग की। इसके बाद सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने भी संज्ञान लिया है।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रकरण की शुरुआत गाजियाबाद से हुई है। इसलिए इस मामले को जिला पुलिस गाजियाबाद जिले को भेजेगी।