फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   contract workers of mcd will be permanent

Delhi NCR News: एमसीडी के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने अधिकारियों को नीति बनाने के निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी में करुणामूलक आधार पर संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रक्रिया तेज होगी। इस संबंध में स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने सोमवार को निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और नियमितीकरण के मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त आयुक्तों और विभागाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष ने कहा कि नई भर्तियां अपेक्षित गति से नहीं हो पा रही हैं। इस कारण कई विभागों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में संविदा कर्मचारियों के मामलों पर विचार करना आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों की विभागवार सूची एक सप्ताह में तैयार करने का निर्देश दिया।

सत्या शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह बाद इस विषय पर दोबारा समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही तय की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागों के लिए एक समान और एकीकृत नियमितीकरण नीति तैयार की जाए। इसके अलावा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि करुणामूलक नियुक्तियों से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed