{"_id":"5729ebc64f1c1bf3245cce96","slug":"contract-ends-two-months-salary-holds-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध खत्म, दमकल कर्मचारियों का दो माह का वेतन अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध खत्म, दमकल कर्मचारियों का दो माह का वेतन अटका
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 05 May 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमकल विभाग में लगे कर्मचारी अनुबंध खत्म होने के बाद भी काम कर रहे है। कर्मचारियों को पिछले दो महीनें का वेतन भी नहीं मिल पाया है। इसके कारण कर्मचारी परेशान है। कर्मचारियों ने प्रशासन से अनुबंध को बढाने व उनके रूके हुए वेतन को जारी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
कर्मचारी जाकिर , महेन्द्र, गगन, अजीत सिंह, दीपक, रविन्द्र, कायमदीन, सुखबीर, महेश ने बताया की उनका अनुबंध गत फरवरी में समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद कर्मचारी बिना अनुबंध के काम कर रहे है। ऐसी स्थिति में किसी कर्मचारी के साथ कोई हादसा हो जाए तो उन्हें किसी तरह की मदद मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है की अनुबंध खत्म होने के कारण उनका पिछले दो महीनें को वेतन भी नहीं मिल पाया है। इस कारण उन्हें परिवार के पालन पोषण करने में भारी जहमत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
ई कर्मचारियों का कहना है वेतन नहीं मिलने की वजह से वह अभी तक अपने बच्चों के दाखिला भी नहीं करा पाये है। वहीं अनाज भी नहीं खरीद सके है। परेशान कर्मचारियों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।