फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   continuous rains in uttarakhand increased yamuna river water level and haryana has to release excess water from hathni kund

केवल इंद्रदेव बुझा सकते हैं दिल्ली की प्यास: उत्तराखंड और हरियाणा में जमकर हुई बारिश तो बढ़ जाएगा यमुना का जल स्तर, जानें वजह

Tue, 24 May 2022 02:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 May 2022 02:06 AM IST
सार

वजीराबाद बैराज में सोमवार को जलस्तर गिरकर 667.80 फीट रह गया है, जबकि बैराज में रविवार को जलस्तर 668 फीट था और बैराज में सामान्य तौर पर जलस्तर 674.50 फीट तय कर रखा है। लिहाजा उत्तराखंड़ में मानसून की दस्तक के बाद ही वजीराबाद बैराज में जलस्तर सामान्य हो पाएगा।

विज्ञापन
continuous rains in uttarakhand increased yamuna river water level and haryana has to release excess water from hathni kund
दिल्ली में पानी की किल्लत - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी को पेयजल संकट से निजात मिलने के मामले में अब केवल इंद्रदेव की कृपा से ही उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश औप उत्तर प्रदेश के पानी के आदान प्रदान से मना करने और हरियाणा से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण राजधानी में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो चुका है। वजीराबाद वैराज में जलस्तर निरंतर कम हो रहा है। बैराज में गत दिनों की तरह सोमवार को भी जलस्तर कम होने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन


वजीराबाद बैराज में सोमवार को जलस्तर गिरकर 667.80 फीट रह गया है, जबकि बैराज में रविवार को जलस्तर 668 फीट था और बैराज में सामान्य तौर पर जलस्तर 674.50 फीट तय कर रखा है। लिहाजा उत्तराखंड़ में मानसून की दस्तक के बाद ही वजीराबाद बैराज में जलस्तर सामान्य हो पाएगा, क्योंकि उत्तराखंड में निरंतर बारिश होने पर यमुना नदी में बाढ़ जैसे हालत हो जाते हैं और हरियाणा को हैथनी कुंड से अतिरिक्त पानी छोड़ना पड़ता है।
विज्ञापन


इस कारण दिल्ली की सीमा में यमुना नदी में कई बार बाढ़ आ जाती है। इस कारण दिल्ली को पेयजल संकट से निजात पाने के मामले में उत्तराखंड़ में इंद्रदेव के मेहरबान होने का इंतजार करना होगा। दरअसल हरियाणा ने अपनी पूर्ति करने के लिए दिल्ली को पर्याप्त पानी नहीं दे रहा है। इस बारे में दिल्ली जल बोर्ड कई बार उससे पर्याप्त पानी देने का आग्रह कर चुका है, मगर हरियाणा ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गत दिनों की तरह वजीराबाद बैराज से जुड़े दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधक संयंत्र गत दिनों की तरह सोमवार को भी पूरी क्षमता से नहीं चले। इस कारण इन संयंत्रों से संबंधित इलाकों में पेयजल संकट छाया हुआ है। हालांकि दिल्ली में सोमवार को बारिश होने के कारण पानी की मांग कम रही और लोगों को पेयजल की कमी से अधिक दो-चार नहीं होना पड़ा।


दिल्ली जल बोर्ड ने वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला संयंत्रों से जुड़े इलाकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रविवार से कैरियर लाइन्ड कैनाल (सीएलसी) और दिल्ली सब ब्रांच (डीएसबी) का पानी वजीराबाद की ओर मोड़ दिया। इस कारण भी इन संयंत्रों की क्षमता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed