{"_id":"8fa68c99dbcc4ed5bc831e1188baec58","slug":"continued-with-the-operator-of-showroom-sales-girl-raped-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोरूम का संचालक सेल्स गर्ल के साथ करता रहा रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम का संचालक सेल्स गर्ल के साथ करता रहा रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 30 Jun 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में कपड़ों के शोरूम के संचालक पर उनके यहां कार्यरत महिला कर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि संचालक ने करीब एक माह पहले उसके साथ शोरूम में दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
जिसके बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। यहां तक कि उसके घर पहुंचकर आरोपी संचालक ने फिर से दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला के बयान पर शोरूम संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
मूलरूप से पंजाब निवासी महिला का प्रेम विवाह हुआ था। वह गुड़गांव में अपने पति के साथ रहकर सोहना रोड स्थितरहेजा मॉल में कपड़े के एक शोरूम में बतौर सेल्स गर्ल्स काम कर रही थी।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि शोरूम संचालक रमेश बंसल की उस पर बुरी निगाह थी। पिछले महीने उसने शोरूम में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
रेप करने के बाद देता रहा धमकी
महिला का आरोप है कि आरोपी संचालक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके डर से वह चुप थी। इसके बाद से आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहा था।
महिला ने आरोप लगाया कि पिछले हफ्ते आरोपी किसी काम के बहाने उसके घर पहुंचा और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। आखिरकार तंग आकर सोमवार शाम को महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।थाना प्रभारी के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी शोरूम बंद कर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।