फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Continued silence of police on the presence of inspector amit, case against 3

इंस्पेक्टर की मौजूदगी पर पुलिस की चुप्पी बरकरार, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 04 May 2016 04:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 04 May 2016 04:26 AM IST
विज्ञापन
Continued silence of police on the presence of inspector amit, case against 3
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

एक बड़े मीडिया संस्थान के अंग्रेजी वेब पोर्टल की पत्रकार पूजा तिवारी की मौत के मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और उनकी पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

पूजा ने सारी बातें हमें बताई थी

Continued silence of police on the presence of inspector amit, case against 3
पूजा तिवारी के पिता - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सोमवार देर रात पूजा के पिता रवि तिवारी ने सूरजकुंड थाना पुलिस को आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल गोयल, उनकी पत्नी डॉ. अर्चना गोयल और डॉ. धवल के खिलाफ शिकायत दी। पिता ने बताया कि पूजा ने अपने एक सहयोगी अनुज मिश्रा के साथ मिलकर एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) का स्टिंग किया था।

इसके बाद डॉ. गोयल ने पूजा तिवारी और अनुज मिश्रा के खिलाफ सेंट्रल थाने में मामला दर्ज कराया था। एफआईआर होने के बाद मीडिया संस्थान ने जांच कमेटी गठित कर पूजा तिवारी की तनख्वाह रोक दी। इससे वह परेशान रहने लगी थी।

पिता ने बताया कि पूजा ने सारी बातें हमें बताई थी। पिता का आरोप है कि पुलिस ने केवल एक पक्ष को सुनकर ही मामला दर्ज कर लिया था, जिसके तनाव में आकर पूजा ने जान दे दी। जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि क्राइम ब्रांच सभी एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के वक्त इंस्पेक्टर भी नशे की हालत में था

Continued silence of police on the presence of inspector amit, case against 3
इंस्पेक्टर अमित - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

घटना के वक्त पूजा के कमरे में कथित पारिवारिक सदस्य इंस्पेक्टर अमित कुमार की मौजूदगी पर पुलिस ने अब तक चुप्पी साध रखी है। यही नहीं पुलिस ने घटना के बाद इंस्पेक्टर और उसकी सहेली अमरीन का मेडिकल कराना भी उचित नहीं समझा, जबकि उस वक्त इंस्पेक्टर भी नशे की हालत में बताया जा रहा था।

पूजा की सहेली अमरीन ने पुलिस को दिए बयान में इस बात का जिक्र किया है। पूजा के बड़े भाई सौरभ तिवारी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए बताया कि इंस्पेक्टर अमित उसकी मदद कर रहा था, क्योंकि वह उसका लोकल गार्जियन था।

इंस्पेक्टर का उसके घर इंदौर भी आनाजाना होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed