{"_id":"f8a7f158e188ef46769621c19d1ead70","slug":"container-hit-the-bike-the-woman-s-death-one-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर ने बाइक में टक्कर मारी, महिला की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर ने बाइक में टक्कर मारी, महिला की मौत, एक घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 14 Apr 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका के गांव राजौली-सुलेला के पास एक कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गांव राजौली-सुलेला के बीच सोमवार शाम गांव कोट, तहसील हथीन निवासी इसमाइल ओर उसकी भाभी सरीयम (40) अपनी दवाई लेकर तिजारा राजस्थान से लौट रहे थे। जैसे ही वे सुलेला गांव के करीब पहुंचे सामने से तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इससे पहले वे संभल पाते, कंटेनर महिला को रौंदता हुआ निकल गया। जिससे सरीयम की मौके पर ही मौत हो गई ।
बाइक सवार इसमाइल गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाहन चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस की जांच में पता चला कि चालक गांव सुलेला का का रहने वाला है। वह मुंबई की गाड़ी चलाता है। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन