फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   consumers can pay by their favorite mode of payment

"अब दुकानदार पेटीएम, यूपीआई और कार्ड भुगतान की राशि को सीधे अपने बैंक खाते में डाल सकते हैं"

Sun, 17 Dec 2017 06:37 PM IST
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 17 Dec 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
consumers can pay by their favorite mode of payment
demo pic
विज्ञापन

भारत की सबसे बड़ी मोबाइल-फर्स्ट फाइनेंशियल सर्विसेस कंपनी, पेटीएम ने घोषणा की है कि पेटीएम क्यूआर के जरिये अब ऑफलाइन दुकानदार असीमित भुगतान सीधे अपने बैंक खातों में स्वीकार कर सकेंगे और वह भी 0% शुल्क के साथ।

अब ग्राहक अपनी पसंदीदा भुगतान विधियों जैसे पेटीएम, यूपीआई, कार्ड और नेट-बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए दुकानदार के आउटलेट पर स्कैन और पेमेंट कर सकते हैं। यह पहल दुकानदारों और ग्राहकों को अधिक विकल्प और सुविधा प्रदान करती है जो मोबाइल-पेमेंट के लोकतंत्रीकरण की दिशा में कंपनी के प्रयासों का एक हिस्सा है।

विज्ञापन

पेटीएम का लक्ष्य सभी प्रमुख पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स के लिए सपोर्ट प्रदान करना है ताकि छोटे और बड़े, दोनों ही तरह के व्यापारी और दुकानदार विभिन्न उपभोक्ताओं से भुगतान स्वीकार करने में लचीलापन हासिल कर सके। साथ ही वे इसका इस्तेमाल अपने कारोबार को बढ़ाने में कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर में कंपनी की 10,000 मजबूत सेल्स टीमें इन-स्टोर मर्चेंट्स के साथ काम कर रही है। उन्हें पेटीएम क्यूआर का इस्तेमाल करने के अतिरिक्त लाभ और सुविधा समझने में मदद कर रही हैं। कंपनी इन दुकानदारों के प्रशिक्षण और उनमें जागरुकता बढ़ाने के लिए आने वाले कैलेंडर वर्ष में 500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। ताकि इस पेशकश का न केवल प्रभाव क्षेत्र बल्कि इसकी स्वीकार्यता भी बढ़े।

पेटीएम क्यूआर ने व्यापारियों को पीओएस मशीनों पर अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत को खत्म कर दिया है। यह उनके दिन-प्रतिदिन के कारोबार में उनका सपोर्ट कर रहा है। वर्तमान में, पेटीएम ग्राहकों को विस्तृत ऑफलाइन और इन-स्टोर पेमेंट सुविधा प्रदान करता है, जिसमें पार्किंग, टोल, किराना स्टोर, यूटिलिटी, मंदिर, स्थानीय परिवहन, रेलवे और मेट्रो, स्कूल और कॉलेज फीस और चालान तक शामिल हैं। कंपनी का मुख्य ध्यान पेमेंट्स के विस्तार पर है। अगले साल के मध्य तक कंपनी का लक्ष्य 5 मिलियन मर्चेंट बेस और ऑफलाइन पेमेंट्स को 6 गुना तक बढ़ाना है। 

पेटीएम के सीओओ किरण वसीरेड्डी ने कहा, “हम भारत में मोबाइल पेमेंट्स के मामले में सबसे आगे रहे हैं। आज पेटीएम को देश भर में लाखों बड़े रिटेल चेन के साथ-साथ छोटे स्टोरों में भी स्वीकार किया जाता है। हम अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए बेस्ट-पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पेटीएम क्यूआर के साथ, हमारे मर्चेंट पार्टनर्स अब यूपीआई और कार्ड सहित कई भुगतान विधियों के माध्यम से सीधे अपने बैंक खातों में 0% शुल्क पर भुगतान स्वीकार कर सकते हैं। ग्राहकों से भुगतान एकत्र करने की कोई मासिक सीमा भी नहीं है। हम अपने पेमेंट नेटवर्क के विस्तार पर उस समय तक निवेश करना जारी रखेंगे जब तक कि हर छोटे और बड़े व्यापारी को पेटीएम के साथ मोबाइल पेमेंट की शक्ति नहीं मिल जाती।”

पेटीएम क्यूआर मर्चेंट्स के लिए यह लाभ पेश करता हैः

- सीधे बैंक खाते में भुगतान स्वीकार करता है

- भुगतान प्राप्त करने पर कोई शुल्क नहीं

- वास्तविक समय में फंड ट्रांसफर

पेटीएम के बारे में

पेटीएम भारत का सबसे बड़ा मोबाइल-फर्स्ट फाइनेंशियल सर्विसेस प्लेटफार्म है। यह पेमेंट, बैंकिंग, कर्ज और बीमा भी प्रदान करता है। भारत में क्यूआर आधारित मोबाइल पेमेंट्स के क्षेत्र में पेटीएम न केवल सबसे आगे है बल्कि इस क्षेत्र का नेतृत्व भी करता है।



पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लॉन्च के साथ, कंपनी का लक्ष्य अब बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस के दायरे में 50 करोड़ ऐसे लोगों को लाना है जिन्हें अब तक सुविधाएं नहीं मिल सकी या वे उस तक नहीं पहुंच सके। पेटीएम की स्थापना विजय शेखर शर्मा ने की थी और इसका मुख्यालय भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में है। कंपनी के निवेशकों में सॉफ्टबैंक, सैफ पार्टनर्स, अलीबाबा समूह और एंट फाइनेंशियल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed