{"_id":"5f1240128ebc3e63d554cb00","slug":"construction-started-on-janakpuri-west-rk-ashram-metro-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस-चारः जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम कॉरिडोर पर निर्माण शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस-चारः जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम कॉरिडोर पर निर्माण शुरू
Sat, 18 Jul 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस-4 के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम कॉरिडोर पर शुक्रवार को निर्माण शुरू कर दिया। इसकी शुरुआत भूमिगत निर्माण से की गई है। 28.92 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर डी वॉल और सुरंग में ढलाई सहित अन्य निर्माण से परियोजना को जल्द पूरा करना संभव होगा।
विज्ञापन
इस काम के लिए कृष्णा पार्क एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन पर डी वॉल निर्माण किया जा रहा है, जबकि जनकपुरी वेस्ट और केशोपुर के बीच 1.4 किलोमीटर के दायरे में भूमिगत निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
करीब दो किलोमीटर लंबे इस खंड में कृष्णा पार्क एक्सटेंशन स्टेशन भी होगा, जबकि केशोपुर में एलिवेटेड सेक्शन होगा। जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो कॉरिडोर में कुल 7.74 किलोमीटर भूमिगत लाइन हैं। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन
भूमिगत स्टेशन होंगे अधिक सुरक्षित
डी वाल्स या डायफ्राम वाल्स कंक्रीट की दीवारें हैं। गहरी खुदाई पर आधारित परियोजनाओं में इनका इस्तेमाल किया जाता है, ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निर्माण सुरक्षित और आसान हो सके। इस तकनीक से भूमिगत स्टेशन के निर्माण में रुकावट नहीं होती है। 28.92 किलोमीटर लंबे जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम कॉरिडोर मेजेंटा लाइन का विस्तार है, जिस पर कुल 22 स्टेशन होंगे।