फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Construction of Tire Breaker in Sector 50 at Noida Completed

नोएडा : सेक्टर-50 में टायर ब्रेकर का निर्माण कार्य पूरा, सोमवार से खुलेगा यू-टर्न

Sun, 03 Feb 2019 03:46 PM IST
राजेश सैनी न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 03 Feb 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Construction of Tire Breaker in Sector 50 at Noida Completed
डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा डालकर वापस आती कूड़ा गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

शहर में रांग साइड चलने वाले वाहनों को रोकने के लिए सेक्टर-50 मार्केट के पास बने यू-टर्न पर टायर ब्रेकर लगाए दिए गए हैं। टायर ब्रेकर निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सोमवार से आम लोगों के लिए यूटर्न को खोल दिया जाएगा। टायर ब्रेकर कंपनी प्रयोग के तौर पर इसे निशुल्क लगा रही है। इससे पहले रांग साइड से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए सेक्टर-77 में टायर किलर लगाए गए थे।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने नोएडा के गोलचक्कर और कट को बंद करके जाम से बचाने के लिए यू-टर्न का तरीका निकाला था। मगर वाहन चालकों ने यू-टर्न पर भी रांग साइड चलना शुरू कर दिया। जिससे जाम की समस्या बढ़ गई। इसके बाद सेक्टर-77 में टायर किलर लगाया गया। जो प्रयोग सफल साबित नहीं हुआ। अब प्राधिकरण ने टायर किलर के बजाय टायर ब्रेकर लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


टायर ब्रेकर को सेक्टर-50 यू टर्न पर लगाया गया है और इस बार सड़क की खुदाई कर पक्की तरह से निर्माण सामग्री से मजबूती से लगाया गया है। टायर ब्रेकर को लगाने वाली जेएमवी टेक्नोलॉजी कंपनी के अधिकारी अंतरिक्ष बताते हैं कि यहां पर केवल टायर की जगह वाले ही ब्रेकर डाउन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी के ब्रेकर खड़े रहेंगे। इससे लग्जरी कार के क्लीरियेंस को ध्यान में रखते हुए 90 से 95 एमएम तक ऊंचाई रखी गई है।  इसमें टायर पंचर भी नहीं होंगे और रांग साइड भी लोग नहीं जा पाएंगे। उन्होंने बताया कि  हिमाचल और जम्मू में टायर ब्रेकर लगाने का प्रयोग सफल साबित हुआ है।


ट्रायल के आधार पर एक कंपनी से टायर ब्रेकर लगवाए जा रहे हैं। ट्रायल सफल हुए तो प्राधिकरण की ओर से टेंडर जारी किया जाएगा। जो भी कंपनी इस तरह के ब्रेकर सस्ते में लगाएगी उसी को टेंडर मिलेगा। पूरा कार्य पारदर्शिता से कराया जाएगा।- राजीव त्यागी, जीएम प्रोजैक्ट नोएडा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed