फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   constable threatened the encounter to carpenter in ghaziabad

कारपेंटर ने मांगे रुपये तो सिपाही ने दी एनकाउंटर की धमकी, अपने क्लब में करवाया था फर्नीचर का काम

Tue, 09 Apr 2019 11:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Apr 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
constable threatened the encounter to carpenter in ghaziabad
आरोपी सिपाही - फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद के इंदिरापुरम थाने में तैनात एक सिपाही ने कारपेंटर के सवा दो लाख रुपये हड़प लिए। कारपेंटर का आरोप है कि आरोपी सिपाही ने अपने क्लब में फर्नीचर का काम कराया था। रुपये मांगने पर वह फर्जी मामले में एनकाउंटर करने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, कई माह से सिपाही गैर हाजिर चल रहा है, जिसके चलते उसे निलंबित कर दिया गया है। 

मूलरूप से अमरोहा के नाईपुरा मोहल्ला निवासी वसीम आलम दिल्ली के गोंडा चौक में रहते हैं। वह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कारपेंटर का काम करते हैं। उनका आरोप है कि इंदिरापुरम थाने में तैनात सिपाही सिंदुल चौधरी ने तीन माह पहले कौशांबी स्थित एंजल मॉल में बन रहे बैंग बैंग क्लब और कैफे चैप्टर-12 में फर्नीचर का काम कराया था।
विज्ञापन


 सिपाही सिंदुल की क्लब और कैफे में हिस्सेदारी है। वसीम ने बताया कि उन्होंने सवा दो लाख रुपये फर्नीचर का काम पूरा किया। आरोप है कि उसने सिपाही से हिसाब करने को कहा तो सिपाही ने उसे डराया। उससे कहा कि वह पूर्व में विभाग में रहते कई लोगों को एनकाउंटर में मार चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर रुपयों की मांग की तो उसका भी किसी फर्जी मामले में एनकाउंट कर देगा। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत की है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

धमकी के बाद से डरा हुआ है पीड़ित
वसीम का कहना है कि सिपाही की धमकी से वह काफी डरा हुआ। अब उसे रुपये के लिए सिपाही के पास फोन करना भी बंद कर दिया है। उसने मार्केट से उधार पर सामान लिया था। बकाया रुपये चुकाने के लिए उस पर लगातार दबाव बन रहा है, जिससे वह परेशान है। 

गैरहाजिर होने पर किया गया था सिपाही को निलंबित
एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही सिंदुल चौधरी को करीब छह माह पूर्व ही एक माह के लिए पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद से वह थाने नहीं लौटा। उसके अनुपस्थित होने के कारण रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। इसके आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed