सिसोदिया के कार्यक्रम में देर से पहुंचे 4 कांस्टेबल, सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में देरी पहुंचने की सजा चार कांस्टेबलों को भुगतनी पड़ी। देरी से पहुंचने के लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
इन चारों कांस्टेबलों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी मंगलवार को दी है।
बता दें कि उपमु्ख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां इन कांस्टेबलों को वक्त पर पहुंचना था लेकिन इन्हें देर हो गई।
एक महिला कांस्टेबल भी हुई सस्पेंड
एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार निलंबित किए गए चारों कांस्टेबल आयोजन स्थल पर समय से नहीं पहुंच पाए थे। इस कार्यक्रम में सिसोदिया मुख्य अतिथि थे।
अधिकारी ने आगे बताया कि एक महिला सहित चार कांस्टेबल पांडव नगर में तैनात थे। उन्हें पटपड़गंज स्थित एक कम्यूनिटी हॉल के उद्घाटन समारोह में सुरक्षा प्रबंधों के लिए तैनात किया गया था जहां रविवार को सुबह 11 बजे सिसोदिया को पहुंचना था।
समय पर न पहुंचने के कारण संबंधित एसीपी ने मामले की जांच शुरू की और सोमवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया। यह कर्रवाई ड्यूटी में लापरवाही बरतने को लेकर हुई है।