{"_id":"69d289a4a222e3c4ff063d05","slug":"constable-sanjay-vashisht-was-declared-the-best-investigating-officer-settling-155-cases-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131032-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हवलदार संजय वशिष्ठ बने सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी, 155 मामलों का किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हवलदार संजय वशिष्ठ बने सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी, 155 मामलों का किया निपटारा
विज्ञापन
-बाहरी उत्तरी जिला पुलिस समीक्षा बैठक में समयपुर बादली थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह जाखड़ को सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी और एसीपी राकेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ सब-डिवीजन का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले की पुलिस ने 2026 की पहली तिमाही में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया है। जिला जांच विंग की समीक्षा बैठक में 155 मामलों का निपटारा करने वाले हवलदार संजय कुमार वशिष्ठ को आधिकारिक तौर पर सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी घोषित किया है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने जिले की जांच इकाइयों के प्रदर्शन ऑडिट के बाद सम्मान दिया। इसी बैठक में समयपुर बादली थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह जाखड़ को सर्वाधिक मामलों के निपटारे के लिए सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी और समयपुर बादली सब-डिवीजन के एसीपी राकेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ सब-डिवीजन के रूप में सम्मानित किया है।
बैठक में जिले के विभिन्न थानों के जांच अधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इनमें बवाना, शाहबाद डेयरी, नरेला, नरेला औद्योगिक क्षेत्र, अलीपुर, समयपुर बादली, स्वरूप नगर और भलस्वा डेयरी थानों के कई अधिकारियों के प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई।